• kumar.abdheshsingh1972@gmail.com
  • 9334845004

ट्रस्ट  का प्रमुख उद्देश्य :- इसके निम्नलिखित मुख्य उद्देश होंगे :-


 ट्रस्ट द्वारा समाज के दलित ,पिछड़ों, अल्पसंख्यकों आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो  ,आदिवासियों ,असहाय महिला अनाथो के आर्थिक ,सामाजिक , शैक्षणिक ,विशेष प्रशिक्षण शिविरों, नाटकों एवं सांस्कृतिक एवं नैतिक विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करना।
2 शिक्षित बेरोजगार युवक  युवतियों स्वालंबी बनाने हेतु टंकणकला, आशुलिपि ,कंप्यूटर ,इलेक्ट्रॉनिक्स, तकनीकी एवं गैर तकनीकी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान ,योगा प्रशिक्षण, अमानत (आमीन ),पशुपालन ,डेयरी उद्योग, प्राथमिक चिकित्सा इत्यादि का संचालन करना ।

शिक्षा के प्रचार  प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर लोगों के बौद्धिक विकास में मदद करेंगी तथा प्राथमिक ,माध्यमिक, उच्च/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग, पुस्तकालय, वाचनालय ,पठन-पाठन  कक्ष, छात्रावास, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यालय,मूक एवं  बधिर विकलांग विद्यालय का संचालन करना तथा गरीब असहाय, विकलांग ,अल्पसंख्यक छात्र एवं छात्राओं को हर संभव आर्थिक सहायता देकर आगे बढ़ने में मदद करना।

शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न तकनिकी एवं गैर तकनिकी संस्थाओं  यथा विद्यालय या महाविद्यालय ,नर्सिंग शिक्षण- प्रशिक्षण विद्यालय (ANM ) नर्सिंग शिक्षण -प्रशिक्षण छात्रावास, इंजीनियरिंग कॉलेज ,पॉलिटेक्निक, आई0टी0आई0, बी0एड0 / ए0एड0 कॉलेज, मेडिकल कॉलेज ,डेंटल कॉलेज,पारा मेडिकल ,विधि महाविद्यालय, प्रबंधन संस्थान, कृषि महाविद्यालय, पशु महाविद्यालय ,विश्वविद्यालय एवं अन्य  सभी तकनीकी एवं गैर तकनिकी संस्थान का संचालन करना इत्यादि ।

समाज के सभी वर्गों के गरीब लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना। परिवार कल्याण शिविर ,टीकाकरण स्वास्थ शिविर आदि का संचालन करना । असाध्य   रोग एड्स,कैंसर  टी0वी0  कालाजार हेपटाईटिस आदि से बचने हेतु आवश्यक जानकारी देना एवं ग्रसित लोगों को चिकित्सा सेवा ,एंबुलेंस सेवा ,  चलंत चिकित्सा, उपलब्ध कराना एवं गरीबों के स्वास्थ्य की देख-रेख के लिए अस्पताल का भी संचालन करेगी ।साथ ही "गो "रक्षा के लिए अलग से गौशाला की स्थापना  करेंगे।

संस्था द्वारा लोगों को स्वास्थ्य रक्षा हेतु आयुर्वेदिक चिकित्सा प्राकृतिक चिकित्सा ,होम्योपैथिक चिकित्सा के द्वारा अधिक से अधिक मदद पहुंचाना तथा विभिन्न प्रकार की चिकित्सा पद्धतियो का प्रचार -प्रसार एवं प्रशिक्षित करना , वृद्धों  के लिए वृद्धाश्रम  की स्थापना ।

बाल  श्रमिक,  महिला श्रमिक एवं अन्य श्रमिको  के कल्याण के लिए   कार्यक्रम का संचालन करना ।उनके लिए शिक्षा एवं पूर्णवास की व्यवस्था करना ।विकलांगों को समाज के मुख्यधारा में जोड़ने हेतु आवश्यक कार्यक्रमों का संचालन करना।

पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु वृक्षारोपण एवं अन्य कार्यक्रमों का संचालन करना। ऊर्जा प्राकृतिक ऊर्जा का प्रचार  प्रसार करना। एवं शहरी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का संचालन करना।  लोगो को स्वच्छ पेयजल शौचालय आदि उपलब्ध कराना तथा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात के नियमों का प्रचार प्रसार करना।

महिलाओं को रोजगारमुख बनाने हेतु सिलाई, कढ़ाई ,बुनाई, कशीदाकारी ,पेंटिंग ,गुड़िया निर्माण एवं अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण सौंदर्य  प्रसाघन आदि की जानकारी देना।
 महिलाओं एवं बच्चों के चौमुखी विकास हेतु महिला मंडल, दाढ़ी आगनबाडी स्वयं सहायता समूह, पालनगृह, पोस्टिक आहार केंद्र का संचालन करना।

निःसहाय महिलाओं एवं पुरुषों के आर्थिक विकास हेतु लघु उद्योग, गृह उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, मत्स्य पालन ,मधुमक्खी पालन रेशम कीट पालन पशु ,पालन डेयरी उद्योग ,फल एवं खाद प्रसंस्करण का प्रशिक्षण देना एवं स्वलंबी बनाने में मदद करना।

अनाथ बच्चों वृद्ध
, विधवाओं के लिए आश्रम स्थल भोजन शिक्षा आदि की व्यवस्था करना उनके लिए कल्याणकारी कार्यों का संपादन करना।

आकस्मिक आपदा जैसे बाढ़, अकाल ,सुखाड़ आदि में राहत कार्यक्रमों का संचालन करना राहत कार्यों में सहयोग करना।

समाज में व्याप्त कुरीतियां जैसे बाल -विवाह, दहेज प्रथा ,नशाखोरी, आदि की रोकथाम हेतु कार्यक्रमों का संचालन करना आदर्श विवाह, विधवा विवाह ,को प्रोत्साहित करना।

कृषि एवं बागवानी के विकास हेतु  कृष्को को आधुनिक औजार, जैविक खाद- वर्मी कंपोस्ट ,उन्नत बीज, उन्नत खाद ,सिंचाई के उपयुक्त साधन ,जलछावन ,जलसंचयन, नलकूप तालाब आदि उपलब्ध कराना ।औषधीय पौधों एवं नगदी पौधों को उत्पादन हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना ।

पुस्तकालय ,वाचनालय ,संगीतालय का संचालन करना ।पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन वितरण एवं संग्रह करना नाटक नृत्य, संगीत, वाद्य का प्रशिक्षण देना ।

देश की एकता ,अखंडता ,आपसी सदभावना कार्यक्रम का संचालन करना। उपभोक्ता संरक्षण ,पंचायती  राज वयस्क मानवाधिकार की जानकारी देना जागरूक करना।

गरीबों को  सुलभ न्याय के लिए दिलाने के लिए भक्ति  सभा  का आयोजन कर उन्हें मुख्य  विधिक सहायता देने के लिये कानूनी सलाहकारो की व्यवस्था  करेगी एवं गरीबों  को न्याय दिलाने के लिये  संघर्ष करेगी।

 

Do you want to Jion our Team ?